गुड़गांव, जुलाई 9 -- Gurgaon News: सोहना, दीपक आहूजा। गुरुग्राम-सोहना हाईवे पर गांव घामडौज के समीप पेट्रोल पंप पर कार सवार युवकों और पेट्रोल पंप कर्मियों के बीच हाथापाई में वायरल वीडियो में पेट्रोल पंप कर्मी इन युवकों पर ईंटों से हमला करते नजर आ रहे हैं, लेकिन गुरुग्राम पुलिस ने पेट्रोल पंप कर्मियों की शिकायत पर युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। युवकों पर आरोप है कि इन्होंने पहले पेट्रोल पंप के दो कर्मियों पर ईंट से हमला किया था। घायल पेट्रोल पंप कर्मी सेक्टर-10 के सरकारी अस्पताल में भर्ती हैं। एक व्यक्ति ने थाना भोंडसी में शिकायत दी कि वह घामडौज टोल के समीप एक पेट्रोल पंप पर कार्यरत है। वैगनआर में सवार तीन युवक लाइन तोड़कर सीएनजी भरवाने पहुंच गए। जब सीएनजी भरवाने के लिए लाइन में लगने की बात कही तो तीनों युवक गुस्से में आ गए। इन्हों...