गुड़गांव, अक्टूबर 1 -- Gurgaon News: गुरुग्राम। महालेखाकार प्रधान (लेखा एवं हकदारी) की ओर से 12 व 13 अक्तूबर को गुरुग्राम में पेंशन अदालत लगेगी। कोषाधिकारी गुरुग्राम नैंसी यादव ने बताया कि पेंशन अदालत दोनों दिंन सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक एससीईआरटी में आयोजित होगी। जिले के हरियाणा सरकार से सेवानिवृत्त कर्मचारी और कार्यरत कर्मचारी (सामान्य भविष्य निधि अंशदाता) अपनी पेंशन से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए पेंशन अदालत में पहुंच सकते हैं। पेंशनर अपनी समस्या से संबंधित पेंशन अदायगी आदेश (पीपीओ), आधार कार्ड, बैंक पासबुक तथा अन्य आवश्यक दस्तावेज साथ लेकर आएं। यह भी पढ़ें- तीस को होगा पेंशन अदालत का आयोजन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...