गुड़गांव, नवम्बर 13 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, अमर मौर्य। जिले के सभी पूर्व सैनिकों और दिवंगत सैनिकों की पारिवारिक पेंशन प्राप्त कर रहे आश्रितों की सुविधा के लिए 23 नवंबर सोमवार को जिला सैनिक बोर्ड में स्पर्श आउटरीच कैंप लगेगा। यह कैंप रक्षा लेखा नियंत्रक (पेंशन संवितरण), मेरठ की ओर से प्रातः 9 बजे से सायं 4 बजे तक लगाया जाएगा। कैंप के दौरान रक्षा पेंशनरों व पारिवारिक पेंशनरों को स्पर्श पोर्टल से संबंधित समस्याओं, पेंशन संबंधी प्रक्रियाओं तथा अन्य आवश्यक जानकारियों के बारे में मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा। इसके अतिरिक्त पेंशनरों को लाइफ सर्टिफिकेट (जीवन प्रमाण पत्र) जमा करवाने की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।जिला सैनिक बोर्ड की ओर से जिले के सभी पूर्व सैनिकों व दिवंगत सैनिकों के पारिवारिक पेंशनरों से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्य...