गुड़गांव, अक्टूबर 8 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, अमर मौर्य। पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में 12 और 13 अक्तूबर को पेंशन अदालत लगाई जाएगी। इसमें विभागों से सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों की पेंशन समस्याओं का समाधान किया जाएगा। पेंशन अदालत में हरियाणा राज्य सरकार की सेवा से सेवानिवृत्त कर्मचारी तथा कार्यरत कर्मचारी (सामान्य भविष्य निधि अंशदाता) अपनी पेंशन से संबंधित समस्याओं को दर्ज करवा सकते हैं। कर्मचारी अपना पेंशन भुगतान आदेश, आधार कार्ड, बैंक पासबुक तथा अन्य आवश्यक दस्तावेज साथ लेकर आएं। हरियाणा सरकार द्वारा राज्य के पात्र सरकारी पेंशनरों को स्वास्थ जांच योजना का लाभ देने के निर्देश दिए गए हैं। यह भी पढ़ें- Faridabad News: 12 और 13 अक्तूबर को लगेगी पेंशन अदालत यह भी पढ़ें- Jeevan Praman 2026: कहां और कैसे मिलेगा लाइफ सर्टिफिकेट? घर बैठे ऐसे बनाएं ...