गुड़गांव, अक्टूबर 22 -- Gurgaon News: रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर के घर पर तीन राउंड फायरिंग, सीसीटीवी में कैद हुए बदमाश-बुलेट बाइक पर सवार होकर आए दो युवकों ने देर रात की वारदात -गोली लगने से मकान का शीशा टूटा, दीवार में धंसी एक गोली -हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज, फुटेज से आरोपितों की पहचान में जुटी पुलिस

सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी के घर पर फायरिंग फरीदाबाद,संवाददाता। नगला एनक्लेव पार्ट-दो में बुधवार देर रात बुलेट बाइक सवार दो बदमाशों ने हरियाणा पुलिस के सेवानिवृत्त सब इंस्पेक्टर के घर पर तीन राउंड फायरिंग कर दी। गोली लगने से मकान का शीशा टूट गया, जबकि एक गोली दीवार में जा लगी। तीसरी गोली हवा में चलाई गई। वारदात के समय परिवार के सभी सदस्य घर के अंदर सो रहे थे। गोली चलने की आवाज सुनकर परिवार की नींद खुल गई, लेकिन दहशत के कारण कोई बाहर नहीं निकल...