गुड़गांव, सितम्बर 13 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, दीपक आहूजा। शिवपुरी कॉलोनी स्थित सेंट माइकल स्कूल स्थित परीक्षा केंद्र में रविवार को सीडीएस की परीक्षा देने के लिए एक छात्रा पहुंच गई, लेकिन वह अपना एडमिट कार्ड घर पर ही भूल गई थी। परीक्षा शुरू होने में सिर्फ पांच मिनट थे। फोटोस्टेट और कैफे बंद होने के कारण छात्रा बेहद परेशान थी। छात्रा ने अपने मोबाइल में एडमिड कार्ड की कॉपी दिखाई। इसके बाद न्यू कॉलोनी टीम ने पुलिस स्टेशन से एडमिट कार्ड का प्रिंट निकाला। समय रहते परीक्षा केंद्र पहुंचाकर उसे छात्रा को सौंपा। छात्रा और उसके परिजनों ने पुलिस का आभार जताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...