गुड़गांव, अगस्त 4 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, दीपक आहूजा। पुलिस का सहयोग नहीं मिलने से सोमवार को सेक्टर-91 स्थित अंसल फर्नहिल सोसाइटी के फ्लैट खरीदार निराश होकर घर की तरफ लौट गए। फ्लैट खरीदारों ने फैसला लिया कि इस मामले में राष्ट्रीय कंपनी विधि अपीलीय न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) में याचिका दायर की जाएगी। एनसीएलटी से आग्रह किया जाएगा कि जमीन खाली करवाकर कब्जा दिलवाने का निर्देश गुरुग्राम पुलिस को दिया जाए। गत 24 जुलाई को एनसीएलटी ने इस परियोजना को पूरा करवाने के लिए दिवाला समाधान प्रक्रिया को मंजूरी देते हुए आईआरपी (दिवाला समाधान पेशेवर) नियुक्त कर दिया था। गत 30 जुलाई को फ्लैट खरीदारों के एक समूह ने शिकायत निवारण शिविर में याचिका दायर करके एनसीएलटी का आदेश देते हुए आग्रह किया था कि इस सोसाइटी का कब्जा दिलवाया जाए। इस शिविर से पुलिस को दिशा-निर...