Gurgaon News: पुराने बाजार में नाले की टूटी लोहे की जाली बनी राहगीरों के लिए आफत
गुड़गांव, सितम्बर 9 -- Gurgaon News: सोहना, नरेश कुमार। शहर के व्यस्ततम पुराने बाजार में नाले पर लगी लोहे की जाली की टूटी पत्ती राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों के लिए जानलेवा साबित हो रही है। मुख्य रास्ते पर उभरी इस नुकीली पत्ती से ठोकर खाकर रोजाना चार से पांच लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं। वहीं, बाइकों व स्कूटियों के फंसने से वाहन क्षतिग्रस्त हो रहे हैं और चालक संतुलन खोकर गिर रहे हैं। धार्मिक आस्था के केंद्र ऐतिहासिक शिव कुंड से महज 30 कदम पहले मुख्य मार्ग पर नाली के ऊपर लोहे का जाल बिछाया गया है। स्थानीय दुकानदारों के अनुसार, इस जाली की एक पत्ती करीब 10 दिन पहले टूटकर ऊपर की ओर मुड़ गई थी। व्यस्त रास्ता होने के कारण दिनभर यहां भारी भीड़ रहती है। स्थानीय निवासी भावी राघव ने बताया कि मंगलवार देर शाम एक व्यक्ति अपने मासूम बच्चे को गोद में ले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.