गुड़गांव, अगस्त 18 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) में बंधवाड़ी लैंडफिल मामले की बुधवार को होने वाली सुनवाई से पहले नगर निगम गुरुग्राम ने स्वीकार किया है कि वह साइट से पूरे लिगेसी वेस्ट (पुराने कचरे) के निस्तारण की कोई पक्की समय-सीमा देने की स्थिति में नहीं है। निगम ने पूरी समय-सीमा तय करने के लिए ट्रिब्यूनल से नवंबर-दिसंबर तक का समय मांगा है।

समयसीमा की मांग सोमवार को एनजीटी में दाखिल हलफनामे में निगम ने कहा कि मौजूदा अनुबंध समाप्त होने के बाद बचने वाले शेष कचरे के निस्तारण के लिए सरकार से प्रशासनिक मंजूरी मिलने के बाद ही नवंबर-दिसंबर 2026 में अंतिम तारीख तय की जा सकेगी। हलफनामे के अनुसार, 16 अगस्त तक बंधवाड़ी लैंडफिल पर करीब 17.2 लाख मीट्रिक टन कचरा प्रोसेस होना बाकी है। वर्ष 2026 के शुरुआती साढ...