गुड़गांव, सितम्बर 5 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, वरिष्ठ संवाददाता। नगर निगम अब शहर के पार्कों में योगा हट बनाएगा। पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर जोन-4 के अंतर्गत सेक्टर-57 और सेक्टर-52 के चार पार्कों का चयन किया गया है। यहां लगभग 71 लाख रुपये की लागत से शेड्स और हट्स का निर्माण कराया जाएगा।

योगा हट का निर्माण योजना सफल रहने के बाद आगामी चरणों में शहर के प्रत्येक सेक्टर के दो से तीन बड़े पार्कों में इसी तर्ज पर योगा हट विकसित किए जाएंगे। नगर निगम के इंजीनियरिंग विंग ने जोन-4 स्थित वार्ड संख्या 21 के चार प्रमुख पार्कों में योगा हट निर्माण का एस्टीमेट तैयार कर प्रशासनिक प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके तहत सेक्टर-52 के मकान नंबर 1720 के समीप स्थित पार्क में, मकान नंबर 1820 के नजदीकी पार्क, आरडी सिटी में गेम्स पार्क और सेक्टर-57 के एलएंडटी पार्क को च...