गुड़गांव, सितम्बर 25 -- Gurgaon News: -सेक्टर-10 में पार्किंग को लेकर हुआ विवाद, दो दोस्तों पर चलाई गोली, बाल-बाल बचे - एलएलबी के छात्र ने दोनों पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया, मामला दर्ज फरीदाबाद संवाददाता। सेक्टर-10 स्थित एक दुकान पर सामान लेने गए एलएलबी अंतिम वर्ष के छात्र और उसके दोस्त के साथ पार्किंग को लेकर विवाद होने के बाद पीछा कर गोली चलाने का मामला सामने आया है। छात्र का आरोप है कि वर्ना कार सवार युवक और उसके साथियों ने बड़ौली पुल के पास उनकी स्कॉर्पियो पर गोली चलाई। गोली स्कॉर्पियो के दाहिने हिस्से में यूरिया टैंक के पास लगी। दोनों दोस्तों ने किसी तरह मौके से भागकर अपनी जान बचाई। पीड़ित के बयान पर थाना बीपीटीपी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-75 निवासी हर्षवर...