गुड़गांव, अक्टूबर 13 -- Gurgaon News: गुरुग्राम,गौरव चौधरी। सेक्टर-55 में पारिवारिक विवाद को लेकर मां और बेटी पर हमला करने, धक्का-मुक्की कर बदसलूकी करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता की लिखित शिकायत के आधार पर पुलिस ने सोमवार को निकट संबंधियों के खिलाफ केस दर्ज किया। सेक्टर-55 निवासी युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रविवार को किसी बात को लेकर उनके पारिवारिक संबंधियों जिनमें उसके नाना, मामा और मामा की दो बेटियों ने उन्हें घेर लिया। पुरानी रंजिश और आपसी कहासुनी के चलते आरोपियों ने पीड़िता और उसकी मां के साथ अचानक हाथापाई शुरू कर दी। विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने दोनों के साथ मारपीट की और धक्का-मुक्की के दौरान अभद्र व्यवहार करते हुए महिला व उसकी बेटी की लज्जा भंग की। जब पीड़िता और उसकी मां ने इसका विरोध किय...