Gurgaon News: पानी भरी बाल्टी में गिरने से मासूम की जान गई
गुड़गांव, अक्टूबर 9 -- Gurgaon News: गुरुग्राम,गौरव चौधरी। भांगरोला गांव में पानी से भरी बाल्टी में गिरने से नौ महीने के बच्चे की डूबकर मौत हो गई। हादसे के वक्त मां घर में कपड़े धो रही थी। बच्चे के शव को पोस्टमॉर्टम कराने के बाद पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया है। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद निवासी वीर प्रताप भांगरोला गांव में किराए के मकान में रहते हैं और मेहनत-मजदूरी करते है। शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे वीर प्रताप की पत्नी कपड़े धो रही थी, तभी उनका बेटा हर्ष रेंगते हुए पानी से भरी बाल्टी के पास चला गया और अचानक उसमें उल्टा गिर गया।जब मां की नजर बाल्टी में पड़ी तो उन्होंने तुरंत पति और आसपास के लोगों को आवाज दी। आनन-फानन में परिजन मासूम को लेकर नजदीकी निजी अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। बच्चे की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.