गुड़गांव, सितम्बर 23 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, दीपक आहूजा। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) ने सेक्टर-44 में सरकारी अंतरराष्ट्रीय बोर्ड (आईबी) स्कूल खोलने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके तहत सलाहकार नियुक्त करने की प्रक्रिया चल रही है। इसके पूरी होने के बाद चार महीने के अंदर इस स्कूल के निर्माण की डीपीआर तैयार हो जाएगी। एचएसवीपी ने इस स्कूल के निर्माण के लिए सेक्टर-44 में रमाडा होटल के समीप करीब पांच एकड़ जमीन का चयन किया है। इस जमीन पर पांच मंजिला स्कूल भवन तैयार किया जाएगा। सलाहकार कंपनी को इस स्कूल के निर्माण में आने वाली लागत के बारे में जानकारी देनी होंगी। यह स्कूल पूरी तरह से सीसीटीवी से लैस होगा। फायर उपकरण, सोलर पावर सिस्टम, इंटीरियर का कार्य इस स्कूल में किया जाएगा। इन कार्यों में आने वाली लागत भी सलाहकार कंपनी की तरफ से त...