गुड़गांव, नवम्बर 10 -- Gurgaon News: - 30 हजार से ज्यादा जेबीटी शिक्षक होने के बावजूद प्रदेश के 1050 सरकारी स्कूलों में सिर्फ एक-एक शिक्षक तैनात - फरीदाबाद के 25, रेवाड़ी के 39, पलवल के 34 और नूंह के 32 स्कूल भी एक शिक्षक के भरोसे - प्रदेश के 107 स्कूलों में 10 से कम विद्यार्थी, कुरुक्षेत्र में सबसे ज्यादा 21 विद्यालय इस श्रेणी में - कहीं शिक्षकों की अधिकता तो कहीं कमी, लंबे समय से नियमित तबादला प्रक्रिया नहीं होने से बिगड़ा संतुलन

स्कूलों में एक शिक्षक पर पढ़ाई का जिम्मा गुरुग्राम, साक्षी रावत। गुरुग्राम के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की तैनाती का असंतुलन सामने आया है। जिले के 36 स्कूलों में केवल एक-एक शिक्षक कार्यरत है, जबकि पड़ोसी फरीदाबाद में 25, रेवाड़ी में 39, पलवल में 34 और नूंह में 32 स्कूल इसी स्थिति से जूझ रहे हैं। गुरुग्राम सह...