गुड़गांव, सितम्बर 2 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, साक्षी रावत। जिले के स्कूलों में अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं की तैयारियां शुरू हो गई हैं। कक्षा 3 से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए सितंबर-अक्टूबर की संभावित परीक्षा डेटशीट जारी कर दी गई है। इसके अनुसार परीक्षाओं की शुरुआत 21 सितंबर से होगी और अंतिम निर्धारित पेपर 3 अक्टूबर को होगा। अलग-अलग कक्षाओं में विद्यार्थियों के विषयों के अनुसार परीक्षा की तारीख तय की गई है। कक्षा 3 के विद्यार्थियों का पहला पेपर 21 सितंबर को अंग्रेजी का होगा। इसके बाद 24 सितंबर को हिंदी, 26 सितंबर को गणित और 29 सितंबर को ईवीएस की परीक्षा होगी। कक्षा 4 में 21 सितंबर को ईवीएस, 24 सितंबर को गणित, 26 सितंबर को अंग्रेजी और 29 सितंबर को हिंदी का पेपर प्रस्तावित है। कक्ष 5 में 21 सितंबर को अंग्रेजी, 24 सितंबर को हिंदी, 26 सितं...