गुड़गांव, अगस्त 17 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, गौरव चौधरी। ट्रैफिक पुलिस में तैनात मुख्य सिपाही राजकुमार और अमर सिंह को पदोन्नति मिलने पर सहायक उप-निरीक्षक का पद प्रदान किया गया। इस अवसर पर पुलिस उपायुक्त (यातायात) प्रतीक गहलोत ने दोनों कर्मचारियों के कंधों पर स्टार लगाकर उन्हें शुभकामनाएं दीं। डीसीपी ने पदोन्नत अधिकारियों को उनके निरंतर परिश्रम व अनुशासन की सराहना करते हुए नए दायित्वों को पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी से निभाने के लिए प्रोत्साहित किया। इस दौरान उपस्थित समस्त यातायात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दोनों नव-पदोन्नत एएसआई को बधाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...