गुड़गांव, अक्टूबर 10 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, गौरव चौधरी। पारिवारिक कलह में पत्नी की हत्या मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को उत्तर प्रदेश के मेरठ से गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उसने पत्नी को दूसरी मंजिल की बालकनी से धक्का दे दिया था, इससे उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने आरोपी धर्मेंद्र को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। आठ अक्तूबर को थाना सेक्टर-14, गुरुग्राम को सूचना मिली थी कि एक महिला छत से गिरकर घायल हो गई है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस तुरंत अस्पताल पहुंची, जहां पता चला कि हालत गंभीर होने के कारण घायल महिला को पहले गुरुग्राम के सिविल अस्पताल से बाद में बेहतर इलाज के लिए मेरठ रेफर किया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।मृतका की मां ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि सात अक्तूबर की रात को उनके द...