गुड़गांव, जुलाई 19 -- Gurgaon News: गुरुग्राम,गौरव चौधरी। सोशल मीडिया पर किसी आपराधिक गिरोह द्वारा रंगदारी मांगने और धमकी देने के मामले में पुलिस ने सात आरोपियों को पकड़ा है। जांच में यह पूरा मामला रंगदारी का नहीं, बल्कि पड़ोसियों के बीच पेशाब करने की मामूली बात पर शुरू हुआ आपसी विवाद निकला। पुलिस थाना राजेंद्रा पार्क के अंतर्गत आने वाली धनकोट पुलिस चौकी में 18 जुलाई को एक दुकानदार ने शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में उसने आरोप लगाया था कि 15 जुलाई को कुछ लोग उसकी दुकान पर आए और उसके कर्मचारी के जरिए हर महीने 50 हजार रुपये की रंगदारी देने की धमकी दी। पीड़ित के अनुसार 17 जुलाई की रात आरोपी फिर आए, रंगदारी की मांग की और विरोध करने पर मारपीट की। शिकायत में यह भी कहा गया कि बाद में आरोपी हथियारों से लैस होकर आए, दुकान में तोड़फोड़ की, सोने की च...