गुड़गांव, अक्टूबर 16 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, दीपक आहूजा। बारिश के बाद सेक्टर-नौ-नौए की मुख्य सड़क पर ईएसआई अस्पताल के आसपास फिर सड़क पर गहरे-गहरे गड्ढे हो गए। मामले में खास बात यह भी है कि इस मुख्य सड़क पर पिछले एक सप्ताह से स्ट्रीट लाइट बंद हैं। इन दोनों लापरवाही की वजह से सड़क हादसे की संभावनाएं बढ़ गई हैं।

बारिश के बाद सड़क पर गहरे गड्ढे करीब 15 दिन पहले जीएमडीए ने ईएसआई अस्पताल के समीप इस मुख्य सड़क के करीब 300 मीटर हिस्से में मरम्मत करवाई थी। बारिश के बाद यह सड़क जगह-जगह से धंस गई। आधे फीट से एक फीट तक गहरे गड्ढे इस सड़क पर हो गए। सड़क के बदहाल होने की वजह से अब धूल मिट्टी भी उड़ना शुरू हो गई है। इससे वाहन चालक और पैदल चलने वाले निवासी बेहद परेशान हैं। वाहन चालकों ने सड़क मरम्मत की गुणवत्ता पर सवाल खड़े करते हुए जांच की मांग उठा...