गुड़गांव, अक्टूबर 8 -- Gurgaon News: - 30 नवंबर तक इस हाईवे का निर्माण करने का एनएचएआई ने दावा किया गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। गुरुग्राम-पटौदी-रेवाड़ी हाईवे (राष्ट्रीय राजमार्ग 352डब्ल्यू) स्थित काकोरिया फ्लाईओवर को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने यातायात के लिए खोल दिया है। करीब एक किलोमीटर लंबे इस फ्लाईओवर के खुलने से गुरुग्राम-रेवाड़ी के बीच आवागमन आसान हो गया है।

काकोरिया फ्लाईओवर से सफर होगा आसान यह फ्लाईओवर रेवाड़ी जिला में है, जो कि द्वारका एक्सप्रेसवे से करीब 40 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इस फ्लाईओवर के खुलने के बाद वाहन चालकों का द्वारका एक्सप्रेसवे तक का सफर आसान हो जाएगा। करीब 45 किलोमीटर लंबे इस हाईवे का निर्माण करीब दो हजार करोड़ रुपये की लागत से हो रहा है। वैसे तो इस हाईवे को दो साल पहले पूरा हो जाना...