Gurgaon News: पटवारियों ने आज हड़ताल जारी रखने का फैसला
गुड़गांव, अगस्त 30 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, अमर मौर्य। पटवारियों की आठ मांगों को लेकर राजस्व निदेशक के साथ बैठक में कोई फैसला नहीं हुआ। रविवार को दी रेवेन्यू पटवार-कानूनगो एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने सोमवार को हड़ताल जारी रखने का फैसला किया है। इससे तहसीलों में आम लोगों की ऑनलाइन काम प्रभावित होगा। एसोसिएशन महासचिव भूपेंद्र सिंह ने कहा कि पटवारी इंतकाल के लिए शुरू किए गए नए पोर्टल सिस्टम और डिजिटल क्रॉप सर्वे का विरोध कर रहे हैं। इसके खिलाफ उनका आंदोलन जारी रहेगा। हड़ताल के कारण तहसीलों में राजस्व से जुड़े काम प्रभावित होंगे। उच्च अधिकारियों के साथ हुई वार्ता भी अब तक किसी समाधान तक नहीं पहुंच पाई है। पटवारियों ने मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने का फैसला लिया है।खेतों में फसल का सर्वे करना आसान नहीं: पटवारियों ने कहा कि खेतों में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.