गुड़गांव, जुलाई 9 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। बारिश के बाद न्यू गुरुग्राम के सेक्टर-61 और सेक्टर-62 को विभाजित कर रही मुख्य सड़क के साथ लगती नवनिर्मित सर्विस रोड धंस गई। करीब 15 फीट चौड़ा और 10 फीट गहरा एक गड्ढा हो गया। सर्विस रोड के बीचोंबीच करीब पांच ईंच चौड़ी दरार आ गई। बचाव कार्य के लिए पहुंचा जीएमडीए का एक ट्रक भी फंस गया। वहीं, सेक्टर सेक्टर-46 में सीवर लाइन धंस गई। यहां भी करीब 15 फीट गड्ढा हो गया। जीएमडीए ने करीब दो महीने पहले गांव उल्लावास की तरफ दो किमी लंबी सर्विस रोड का निर्माण किया था। बारिश के बाद पानी एकत्रित होने से एचबीआर चौक से लेकर नंदा चौक तक करीब 300 मीटर में सर्विस रोड धंस गई। स्थानीय निवासी अमित ने बताया कि जीएमडीए और गुरुग्राम नगर निगम के अधिकारियों को सूचित कर दिया है, लेकिन अब तक उन्होंने न तो...