गुड़गांव, नवम्बर 5 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, अमर मौर्य। यूथ नेशनल जिम्नास्टिक्स के लिए गुरुवार को हरियाणा टीम के चयन ट्रायल हिसार में हुआ। इसमें कई जिलों के 120 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। विभिन्न आयु वर्गों में खिलाड़ियों का चयन किया गया। चयनित हरियाणा टीम आगामी यूथ नेशनल जिम्नास्टिक्स चैंपियनशिप में भाग लेगी। इसका आयोजन 23 से 30 नवंबर तक मुंबई के नेवी कैंप में होगा। चयनित खिलाड़ियों में गुरुग्राम से हितेन, धीर, विहान, विरल, अरिहाम, मॉमिन, अद्वैत, दिव्यांशी, दृष्टि, धरित्री, प्रनवी, उत्सवी, मायरा, जसवी राव, वंशिका पंवार शामिल रही। हिसार से जशन, हरिदित, रिधम, मयंक, रितिक, हिमानी, सिरसा से प्रियांश, लक्ष्य, प्रियांशी, सुमन, वंश, निखिल, ग्रावी, रमन, अंबाला से सौरव, सूर्यांश, गौरव, अनमय, गौतम, लिजा, दिविजा, मन्नत, अघम प्रीत, रोहतक से प...