गुड़गांव, सितम्बर 1 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, दीपक आहूजा। निर्धारित समयावधि में निर्माण नहीं होने पर ठेकेदारों को ब्लेक लिस्ट किया जाए। यह निर्देश मानेसर नगर निगम के डिप्टी मेयर प्रवीन यादव ने मंगलवार को नगर निगम अधिकारियों की समीक्षा बैठक के दौरान दिए। यह भी पढ़ें- Gurgaon News: निर्माण में देरी पर ठेकेदार को ब्लेक लिस्ट किया जाएनिर्माण में देरी पर कार्रवाई डिप्टी मेयर ने कहा कि उन्हें कई पार्षदों ने शिकायत दी है कि कुछ ठेकेदार ने अभी तक टेंडर आवंटन होने के बाद काम शुरू नहीं किया है तो कुछ निर्माण में देरी कर रहे हैं। ऐसे में नगर निगम के अधिकारियों को इन ठेकेदारों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करनी चाहिए। इनके ऊपर जुर्माना लगाया जाना चाहिए। इन्हें ब्लेक लिस्ट करने की कार्रवाई की जानी चाहिए।विकास कार्यों की समीक्षा यादव ने अधिकारियों से ...