गुड़गांव, अगस्त 13 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, गौरव चौधरी। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर चलाए जा रहे सुरक्षा अभियानों के तहत गुरुग्राम पुलिस ने नियमों की अनदेखी करने वाले गेस्ट हाउस संचालकों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। थाना सेक्टर-14 पुलिस टीम ने गश्त के दौरान बस स्टैंड के समीप स्थित इकोनिक गेस्ट हाउस में छापेमारी की। जांच में सामने आया कि गेस्ट हाउस बिना वैध अनुमति के चलाया जा रहा था। साथ ही, वहां ठहरने वाले मुसाफिरों का कोई उचित रिकॉर्ड रजिस्टर में दर्ज नहीं था, जो जिला प्रशासन के आदेशों और सुरक्षा नियमों का सीधा उल्लंघन है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके से गेस्ट हाउस मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया।आरोपी की पहचान 30 वर्षीय गोविंद निवासी टिकरी कलां पश्चिम दिल्ली के रूप में हुई। पूछताछ में आरोपी पुलिस सत्यापन से संबंधित कोई भी वैध ...