गुड़गांव, अगस्त 21 -- Gurgaon News: गुरुग्राम,गौरव चौधरी। सेक्टर-90 चौक की तरफ गुरुवार दोपहर को जा रही एक बाइक को सामने से आ रही तेज रफ्तार निजी बस ने सीधी टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हरियाणा के चरखी दादरी जिला स्थित गांव फौगाट निवासी अनिरुद्ध अपने साथी अतुल निवासी सांवड़ के साथ बाइक से गुरुवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे गुलमोहर फार्म हाउस के पास से गुजर रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही एक निजी बस ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों युवक सड़क पर जा गिरे और गंभीर चोटें आने के कारण उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद आरोपी चालक बस को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। सेक्टर-93 पुलिस चौकी से टीम मौके पर पहुंची और एंबुलेंस से दोनों के शवों को सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल स...