गुड़गांव, अक्टूबर 16 -- Gurgaon News: नवंबर से सरकारी स्कूलों के निरीक्षण की नई व्यवस्था शुरू करने की तैयारी, डिजिटल रजिस्टर में दर्ज होगा कमियों का पूरा ब्योरा - स्कूलों में भवन, कक्षाओं, पेयजल, शौचालय, विद्यार्थियों को मिलने वाली सुविधाओं और मिड-डे मील की होगी जांच, कमियों के साथ सुधार के सुझाव भी लिखने होंगे - जिला और खंड शिक्षा अधिकारियों को निरीक्षण की जिम्मेदारी, डिजिटल रजिस्टर में भवन से लेकर पढ़ाई के माहौल और सरकारी योजनाओं के संचालन तक की स्थिति होगी दर्ज

डिजिटल निरीक्षण की तैयारी गुरुग्राम, साक्षी रावत। सरकारी स्कूलों में कमी कहां है, इसकी जानकारी निरीक्षण के बाद कागजों तक सीमित न रह जाए, इसके लिए रिकॉर्ड रखने का तरीका बदलने की तैयारी है। गुरुग्राम में नवंबर से नई व्यवस्था के तहत अधिकारी स्कूलों की स्थिति डिजिटल रजिस्टर में दर्...