Gurgaon News: निगम के सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर पद के चुनाव 14 को
गुड़गांव, सितम्बर 9 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। नगर निगम गुरुग्राम में करीब 17 महीने से खाली पड़े सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के पदों पर चुनाव की तारीख आखिरकार तय हो गई है। निगम आयुक्त प्रदीप दहिया द्वारा बुधवार को जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार दोनों पदों के लिए 14 सितंबर को सुबह 11 बजे मतदान कराया जाएगा। चुनाव प्रक्रिया सेक्टर-18 स्थित हरियाणा लोक प्रशासन संस्थान (हिपा) में मेयर की अध्यक्षता में संपन्न होगी। खास बात यह है कि पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में इस मामले में 15 सितंबर को अवमानना याचिका पर सुनवाई होनी है, जिससे ठीक एक दिन पहले निगम प्रशासन ने चुनाव कराने का फैसला लिया है। वहीं विभागीय सूत्रों का कहना है कि फिलहाल सरकार की तरफ से चुनाव को लेकर कोई फैसला नहीं लिया है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि इस बार भी च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.