Gurgaon News: निगम का सुपर ऐप का ट्रायल सफल, अगले माह से मिलेगी सुविधा
गुड़गांव, अक्टूबर 17 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। साइबर सिटी गुरुग्राम के निवासियों के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर है। शहरवासियों को अपनी नागरिक सुविधाओं और बुनियादी समस्याओं से जुड़ी शिकायतों के लिए अब नगर निगम के दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। नगर निगम गुरुग्राम द्वारा तैयार किए गए सुपर ऐप का ट्रायल पूरी तरह सफल रहा है। प्रशासन अब अगले महीने से इस हाई-टेक मोबाइल ऐप को आम जनता के लिए आधिकारिक तौर पर लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है, जिससे डिजिटल गवर्नेंस की दिशा में एक नया अध्याय जुड़ेगा। इस अत्याधुनिक सुपर ऐप के माध्यम से शहर के लोग एक ही मोबाइल प्लेटफॉर्म पर सड़क, सीवर, जलापूर्ति, स्ट्रीट लाइट, पार्क और सामुदायिक भवनों से जुड़ी हर प्रकार की शिकायत दर्ज करा सकेंगे। नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि यह ऐप महज एक शिकायत निवार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.