गुड़गांव, सितम्बर 21 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, गौरव चौधरी। सेक्टर-90 स्थित एक मॉल के बाहर चोरों ने पार्किंग में खड़ी कार का शीशा तोड़ा और अंदर रखा कीमती सामान उड़ा लिया। पुलिस ने खेड़की दौला थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित ओमबीर ने बताया कि वे हरसरू तहसील में नायब तहसीलदार है। 14 सितंबर की रात वह कार से मॉल में खाना खाने के लिए गए थे। खाना खाने के बाद वापस लौटने पर उन्होंने देखा कि चालक की ओर का पिछला शीशा टूटा हुआ था और कार के अंदर से लैपटॉप बैग समेत पेन ड्राइव और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज गायब थे। जांच अधिकारी ने बताया की मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की पहचान के लिए आसपास लगे कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...