गुड़गांव, जुलाई 5 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, दीपक आहूजा। एंटी नारकोटिक सैल, सिकंदरपुर ने मदनपुरी कॉलोनी से नशीले पदार्थ के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान 28 वर्षीय यशपाल वर्मा के रूप में हुई है। थाना न्यू कॉलोनी में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। इसके कब्जे से 2750 रुपये बरामद हुए हैं। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने बरामद करीब 100 ग्राम अफीम को 28 हजार रुपये में किसी व्यक्ति से खरीदा था। यह इस अफीम को अधिक कीमत पर बेचने वाला था। पुलिस ने आरोपी से अफीम बरामद कर ली है। - यह भी पढ़ें- Gurgaon News: नशीला पदार्थ उपलब्ध करवाने वाला गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...