गुड़गांव, सितम्बर 25 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, साक्षी रावत। शहर के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में आयोजित नमो क्रिकेट लीग का फाइनल मुकाबला शुक्रवार को रोमांचक माहौल में खेला गया। फाइनल में टीडीएल गुरुग्राम इलेवन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भगवा इलेवन को हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। मुकाबले के बाद विजेता टीम के खिलाड़ियों में जश्न का माहौल रहा, जबकि उपविजेता टीम के खिलाड़ियों ने भी अपने प्रदर्शन से दर्शकों की सराहना बटोरी। टूर्नामेंट के समापन समारोह में गुरुग्राम विधायक मुकेश शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के पौत्र विभाकर शास्त्री और दिल्ली क्रिकेट बोर्ड के निदेशक श्याम सुंदर शर्मा भी समारोह में मौजूद रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साह बढ़ाया और विजेता तथा उपविजेता टीमों को सम्मान...