गुड़गांव, अगस्त 13 -- Gurgaon News: सोहना, नरेश कुमार। नगर परिषद सीमा क्षेत्र में लगी स्ट्रीट लाइटें करीब 40 फीसदी खराब होने के कारण आम रास्तों से लेकर सड़कों पर अंधेरा छाया है। पिछले करीब 15 दिन से स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत करने का कार्य ठप पड़ा है। नगर परिषद समाप्त हो चुका मरम्मत करने के ठेका को फिर लगाने की कवायदें शुरू हो गई है। पिछले दिनों हुई बरसात ने नगर परिषद के शहरी और ग्रामीण क्षेत्र को जाने वाली सड़कों से लेकर आम रास्ते, वार्डों की गली-मोहल्ले और बाजारों में 40 फीसदी स्ट्रीट लाइटें खराब हो गई है। स्ट्रीट लाइटें खराब होने के कारण छाया अंधेरे में लोगों घरों से बाहर निकलने से कतराने लगे है। स्थानीय बाजारों में भी अंधेरा छाया होने से लोग दिन छुपने के बाद खरीद्दारी के लिए नहीं जा रहे है。

कहां-कहां है स्ट्रीट लाइटें खराब: नगर परिषद सीमा...