गुड़गांव, सितम्बर 29 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, अमर मौर्य। जिले के डिपो पर धोखाधड़ी और गबन मामले में खाद आपूर्ति विभाग के तीन अधिकारियों पर गज गिर सकती है। मुख्यमंत्री उड़न दस्ते की ओर से विभाग के चार अधिकारियों पर एफआईआर दर्ज कराई गई है। एफआईआर के बाद स्थानीय अधिकारियों की ओर से आरोपियों की रिपोर्ट तैयार करके मुख्यालय भेजी जाएगी। इन अधिकारियों पर पद पर रहते हुए कई गंभीर आरोप है। मुख्यमंत्री उडन दस्ता के निरीक्षक धर्मबीर सिंह की ओर से जिला खाद्य आपूर्ति विभाग के चार अधिकारियों पर शिवाजी नगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। इसमें खाद्य एवं आपूर्ति विभाग गुरुग्राम में तैनात अनिल कुमार (तत्कालीन डीएफएससी), एएफएसओ विजय कुमार, निरीक्षक प्रेमपूण सिंह व उप निरीक्षक राकेश कुमार ने डिपो होल्डरों के साथ मिलीभगत करके 153104 किलोग्राम गेंहू का गबन किया...