गुड़गांव, अक्टूबर 24 -- Gurgaon News: - निगम आयुक्त प्रदीप दहिया ने जारी किए आदेश, सीएक्यूएम सिटी एक्शन प्लान के तहत सड़कों के पुनर्विकास और धूल नियंत्रण उपायों की होगी कड़ी समीक्षा गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। शहर में बढ़ते धूल प्रदूषण पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से निगम ने प्रशासनिक निगरानी तंत्र को बेहद मजबूत कर दिया है। नगर निगम आयुक्त प्रदीप दहिया की ओर से जारी नए आदेशों के तहत, सीएक्यूएम सिटी एक्शन प्लान के प्रभावी और धूल नियंत्रण से जुड़े तमाम उपायों की मॉनिटरिंग के लिए वरिष्ठ अधिकारियों को अलग-अलग जोन की अहम जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य सड़कों के पुनर्विकास के बाद किए गए कार्यों का मौके पर सत्यापन करना और धूल प्रदूषण को रोकने के लिए उठाए जा रहे कदमों की नियमित समीक्षा करना है। बता दें कि सीएक्यूए द्व...