गुड़गांव, जुलाई 17 -- Gurgaon News: गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। धनकोट नहर में गुरुवार शाम को एसजीटी यूनिवर्सिटी के एक छात्र की डूबने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शुक्रवार सुबह पुलिस ने नहर से 21 वर्षीय छात्र का शव बरामद किया। मृतक के परिजनों ने उसके दोस्तों पर मारपीट करने और हत्या कर शव नहर में फैंकने का गंभीर आरोप लगाया है। वहीं, दोस्तों का कहना है कि छात्र शराब के नशे में खुद नहर में नहाने उतरा था और डूब गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम मेडिकल बोर्ड से कराने का फैसला किया है。

मृतक की पहचान पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान 21 वर्षीय मोहन के रूप में हुई है, जो मूल रूप से चरखी दादरी के हिंडोल गांव का रहने वाला था। मोहन एसजीटी यूनिवर्सिटी में बीएससीनर्सिंग फाइनल ईयर का छात्र था और यहां एक...