Gurgaon News: द्वारका एक्सप्रेसवे पर चलती कार से छोड़े पटाके, वीडियो वायरल
गुड़गांव, नवम्बर 5 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, गौरव चौधरी। द्वारका एक्सप्रेसवे पर चलती कार की खिड़की से सरेराह पटाखे छोड़ने का एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है। युवक की इस खतरनाक हरकत से सड़क पर चल रहे अन्य वाहन चालकों में अफरातफरी का माहौल बन गया। सुरक्षा नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए युवकों ने अपनी और दूसरों की जान को सीधे जोखिम में डाल दिया। प्रसारित वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक सफेद रंग की हुंडई कार द्वारका एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार में दौड़ रही है। कार के शीशे ब्लैक से ढके हुए हैं। कार चला रहा युवक खिड़की का शीशा खोलकर हाथ बाहर निकालता है और हाथ में पकड़ी पटाखा गन से लगातार कई बार स्काईशॉट चलाता है। हैरानी की बात यह है कि इस पूरी खतरनाक गतिविधि का वीडियो पीछे चल रही उनकी ही दूसरी कार में सवार युवक सनरूफ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.