गुड़गांव, अक्टूबर 26 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में वायु प्रदूषण पर लगाम कसने के लिए भले ही ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रैप-1) की पाबंदियां लागू कर दी गई हों, लेकिन मिलेनियम सिटी में नियमों की धज्जियां किस तरह उड़ाई जा रही हैं, इसकी बानगी शहर की सड़कों पर साफ देखी जा सकती है। सोमवार को एसपीआर (सदर्न पेरिफेरल रोड) और द्वारका एक्सप्रेसवे के पास खुले में पैकेजिंग मटेरियल वेस्ट (कूड़ा-कचरा) जलाए जाने का मामला सामने आया है। कूड़े के ढेरों से उठते जहरीले धुएं ने आसपास के पूरे इलाके को अपनी आगोश में ले लिया, जिससे स्थानीय हवा और अधिक प्रदूषित हो गई। इस लापरवाही का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद शहरवासियों में प्रशासन के खिलाफ भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है।

खुले में कचरा ...