गुड़गांव, अक्टूबर 16 -- Gurgaon News: पहले मुकाबले में एचएसवी ग्लोबल ने सेंट एंजेल्स को 125 रन से हराया, दूसरे मैच में देव समाज स्कूल जीता गुरुग्राम, साक्षी रावत। शहर में अंडर-19 द्रोणा क्रिकेट कप का आयोजन शुरू हो गया है। प्रतियोगिता में जिले के 16 स्कूलों की टीमें हिस्सा ले रही हैं। प्रतियोगिता के पहले दिन खेले गए मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। पहले मैच में एचएसवी ग्लोबल स्कूल ने सेंट एंजेल्स स्कूल को 125 रन से हराया, जबकि दूसरे मुकाबले में देव समाज स्कूल ने जीत दर्ज की।

पहले दिन के मुकाबलों का परिणाम पहले मुकाबले में एचएसवी ग्लोबल की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 223 रन बनाए। टीम की ओर से सोढ़ी आर ने 61, ध्रुव ने 47 और विहान ने 39 रन का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सेंट एंजे...