गुड़गांव, अगस्त 13 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, अमर मौर्य। राजकीय द्रोणाचार्य कॉलेज में गुरुवार को तीसरी और अंतिम फिजिकल काउंसलिंग हुई। काउंसलिंग को लेकर विद्यार्थियों और अभिभावकों में खासा उत्साह देखने को मिला। कॉलेज परिसर में छात्रों का हुजूम उमड़ पड़ा। विद्यार्थियों ने शैक्षणिक सुविधाओं, सकारात्मक वातावरण को लेकर विशेष रुचि दिखाई। काउंसलिंग प्रक्रिया को सुचारु और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने में कॉलेज के कंप्यूटर विभाग एवं कंप्यूटर सेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कंप्यूटर विभाग तथा प्रवेश से संबंधित विभिन्न समितियों के संयोजक और उनकी टीमों ने पूरे समर्पण के साथ कार्य किया। आर्ट्स की ओर से प्रो. कर्मवीर व राजकुमार, कॉमर्स से डॉ. तरुणलता, बीबीए से डॉ. पूनम शर्मा, बीसीए से डॉ. परमिंदर, गणित से डॉ. सुशील सैनी तथा सभी ऑनर्स पाठ्यक्रमों की ओर ...