गुड़गांव, अक्टूबर 8 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, अमर मौर्य। राजकीय द्रोणाचार्य कॉलेज में गुरुवार को आयोजित सम्मान समारोह में विधायक मुकेश शर्मा ने भारतीय महिला कबड्डी टीम की प्रतिभाशाली खिलाड़ी छात्रा निकिता कुमारी को सम्मानित किया। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए निकिता ने शानदार खेल, दृढ़ संकल्प और अदम्य जज्बे से देश और प्रदेश का गौरव बढ़ाया। फाइनल मुकाबले के दौरान उंगली में गंभीर चोट लगने के बावजूद निकिता ने हिम्मत नहीं हारी और मैदान पर डटी रहीं। उनके इस जज्बे और शानदार प्रदर्शन ने भारत को स्वर्ण पदक दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विधायक ने कहा कि एशियन गेम्स 2026 में भारत ने कुल 85 पदक हासिल किए, जिनमें हरियाणा के खिलाड़ियों का योगदान 32 पदकों का रहा। भारत के 21 स्वर्ण पदकों में से 14 स्वर्ण प...