Gurgaon News: दो हजार करोड़ का बजट फिर भी बदहाल है मिलेनियम सिटी की सड़कें
गुड़गांव, जुलाई 28 -- Gurgaon News: कृष्ण कुमार, गुरुग्राम। मिलेनियम सिटी में करोड़ों के बजट के बाद भी लोगों को टूटी व बदहाल सड़कों पर चलने को मजबूर होना पड़ रहा है। मानसून के बीच शहर की जर्जर सड़कें लोगों की परेशानी का बड़ा कारण बनी हुई हैं। जगह-जगह गड्ढों और टूटी सड़कों पर जलभराव से वाहन चालकों, स्कूली बच्चों और पैदल राहगीरों को रोजाना मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। शहर के सेक्टर और कॉलोनियों की टूटी सड़कें और गलियां अब लोगों को दर्द दे रही है। बता दें कि शहर को स्मार्ट और आधुनिक बनाने के दावों के बीच जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। सरकार द्वारा सड़कों के निर्माण, मरम्मत और कायाकल्प के लिए करीब दो हजार करोड़ रुपये का भारी-भरकम बजट तय किए जाने के बावजूद शहर का सड़क तंत्र पूरी तरह ध्वस्त नजर आ रहा है। नगर निगम की इस प्रशासनिक स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.