गुड़गांव, जुलाई 23 -- Gurgaon News: स्वास्थ्य विभाग को दो सर्जन डॉक्टर मिले गंभीर मरीजों को रेफर करना नहीं पड़ेगासोहना, संवाददाता। नागरिक अस्पताल में अब 24 घंटे सर्जरी की सुविधा मिलेगी। अस्पताल के लिए स्वास्थ्य विभाग को दो सर्जन डॉक्टर मिले हैं। अब सड़क हादसे या अन्य घटनाओं में गंभीर रुप से घायल होने वाले लोगों को अब रेफर नहीं करना होगा।नागरिक अस्पताल में अब सर्जन डॉक्टरों की संख्या एक से बढ़कर तीन हो गई। वहीं, अस्पताल में ब्लड बैंक को 10 से 15 दिन में चालू कर दिया जाएगा। इससे रोगी के परिजनों को जरूरत पड़ने पर रक्त लाने के लिए गुरुग्राम, नूंह, दिल्ली, पलवल या फरीदाबाद आदि शहरों तक दौड़ नहीं लगानी होगी। डॉक्टर अंकिता ने बताया कि ब्लड बैंक को चालू करने की कवायद शुरू हो गई है। यहां पर जरूरत के अनुसार 24 घंटे रोगियों को रक्त मिलेगा।सर्जन डॉक्टरों...