गुड़गांव, सितम्बर 29 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, गौरव चौधरी। गुरुग्राम के सेक्टर-83 स्थित जी-21 सोसाइटी के पीछे बनी झुग्गियों में कच्ची पानी की टंकी फटने और दीवार ढ़हने से दो मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत के मामले में खेड़कीदौला थाना पुलिस ने आरोपी ठेकेदार को गिरफ्तार कर लिया है। हादसे में गंभीर रूप से घायल एक महिला का दिल्ली के निजी अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस जांच और दर्ज शिकायत के अनुसार सेक्टर-83 में बनी झुग्गियों की देखरेख और रखरखाव का काम ठेकेदार अजय कुमार करता था। आरोप है कि ठेकेदार ने महज चार दिन पहले पुरानी प्लास्टिक की टंकी को हटाकर उसकी जगह करीब पांच फुट ऊंची सीमेंटेड टंकी का निर्माण करवाया था। अभी निर्माण पूरी तरह से सूखा भी नहीं था कि शुक्रवार को उसमें पानी भर दिया गया। पानी के भारी दबाव को कच्ची सीमेंट की दीवार बर्दाश्त नह...