गुड़गांव, अक्टूबर 26 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, दीपक आहूजा। बोहड़ाकलां डिस्पेंसरी के समीप दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में सात वर्षीय एक बच्चे की मौत हो गई। इस सिलसिले में थाना बिलासपुर में मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गांव बोहड़ाकलां की पट्टी चैनपुरा निवासी गौरव ने पुलिस को बताया कि उसके तीन बच्चे थे, जिसमें दो लड़कियां और सात साल का बेटा आर्यन था। 19 अक्तूबर को उसका बेटा उसके चाचा के साथ उनके घर पर प्रसाद लेने के लिए बाइक से जा रहा था। बोहड़ाकलां डिस्पेंसरी के समीप सड़क पर गड्ढा होने के चलते उसके चाचा राजबीर ने बाइक को मोड़कर रोक दिया। इस दौरान सामने से राजस्थान के भरतपुर के गांव सिसवाड़ा निवासी धर्मेश कुमार अपनी बाइक को तेज गति से लाया। उसने उसके चाचा की बाइक में टक्कर मार दी। इससे राजबीर और आर्यन जमीन पर गिर प...