गुड़गांव, अक्टूबर 25 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से छाए प्रदूषण के काले बादलों के बीच मिलेनियम सिटी के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। शहर में शनिवार को चली तेज हवा के कारण दो दिन बाद वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में उल्लेखनीय सुधार दर्ज किया गया है। हवा की गति तेज होने से हवा में तैरते प्रदूषण के सूक्ष्म कण नीचे बैठ गए है, जिससे शहरवासियों ने काफी हद तक राहत की सांस ली है। मानेसर और गुरुग्राम दोनों ही क्षेत्रों में एक्यूआई गिरकर 200 के सुरक्षित दायरे से नीचे पहुंच गया है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, रविवार को मानेसर का एक्यूआई 155 दर्ज किया गया, जबकि गुरुग्राम का एक्यूआई लुढ़ककर 134 के स्तर पर आ गया। यह स्थिति पिछले कुछ दिनों की तुलना में काफी बेहतर मानी...