Gurgaon News: दो दिन की छुट्टी के बाद अस्पताल खुले तो उमड़ी मरीजों की भीड़
गुड़गांव, अगस्त 17 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, साक्षी रावत। दो दिन की छुट्टी के बाद सोमवार को सरकारी स्वास्थ्य केंद्र खुले तो शहर के अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में मरीजों का दबाव अचानक बढ़ गया। सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल में सुबह से ही पंजीकरण काउंटर से लेकर ओपीडी के बाहर तक मरीजों की कतार नजर आई। कई मरीज छुट्टी के कारण टली जांच और चिकित्सकीय परामर्श के लिए पहुंचे, जबकि बड़ी संख्या में लोग बुखार, सर्दी-खांसी, शरीर में दर्द, कमजोरी और पेट संबंधी परेशानी की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंचे। सेक्टर-10 नागरिक अस्पताल के साथ जिले के पॉलीक्लिनिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में भी सोमवार को सामान्य दिनों की तुलना में मरीजों की आवाजाही अधिक रही। सामान्य चिकित्सा ओपीडी में सबसे ज्यादा दबाव देखने को मिला। इसके अलावा बाल रोग विभाग में बच्चों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.