गुड़गांव, अक्टूबर 6 -- Gurgaon News: सोहना, नरेश कुमार। शहर की चूंगी नंबर दो चौक के चारों तरफ फैला अतिक्रमण जाम का कारण बना हुआ है। चौक के सर्विस और राष्ट्रीय राजमार्ग के बीच की पट्टी पर रेहड़ी-पट्टी वाले वाहनों के रास्ते में बाधा बनें हैं। इस कारण पूरे दिन लोगों को जाम से जूझना पड़ता है। साथ ही पैदल चलने वालों को भी दिक्कत होती है। शहर के गुरुग्राम-अलवर राष्ट्रीय राजमार्ग 248ए पर शहर की चूंगी नंबर दो के चौक पर लगने वाले जाम ने आम लोगों की मुसीबत बढ़ा दी है। अतिक्रमण के कारण बालूदा रोड, नागरिक अस्पताल मार्ग, चूंगी नंबर दो से आंबेडकर बाईपास और गुरुग्राम की तरफ जाने वाले मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग जाती है। सबसे ज्यादा असर नागरिक अस्पताल मार्ग पर पड़ता है.

जाम किसानों के लिए बना झाम: एक अक्तूबर से स्थानीय अनाज मंडी में बाजरे की सरकारी ...