गुड़गांव, सितम्बर 25 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, अमर मौर्य। सेक्टर-38 के स्थित ताऊ देवीलाल स्टेडियम में शुक्रवार को जननायक जनता पार्टी (जजपा) की ओर से श्रद्धांजलि और जयंती समारोह आयोजित किया गया। जजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि ताऊ देवीलाल के सिद्धांतों को आगे बढ़ाना सच्ची श्रद्धांजलि है। उनके विचार आज भी समाज और राजनीति को दिशा देने का कार्य करते हैं। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि ताऊ देवीलाल केवल एक राजनीतिक व्यक्तित्व नहीं, बल्कि जनसंघर्ष और जनसेवा की ऐसी विचारधारा थे, जिसने हरियाणा की राजनीति को नई पहचान दी। हरियाणा के एक छोटे से गांव से निकलकर उन्होंने प्रदेश की राजनीति के साथ राष्ट्रीय राजनीति में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई। उन्होंने जीवनभर किसानों, मजदूरों, युवाओं, महिलाओं, बुजुर्गों तथा समाज के हर वर्ग ...